Home Breaking News सौरभ राज जैन हुए शो से बाहर, श्वेता तिवारी हुईं नाराज
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

सौरभ राज जैन हुए शो से बाहर, श्वेता तिवारी हुईं नाराज

Share
Share

नई दिल्ली। पॉपुलर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में सौरभ जैन एलिमिनेट होने वाले दूसरा खिलाड़ी बन गए हैं। लास्ट टास्क से पहले सौरभ राज जैन सुरक्षित थे। अर्जुन बिजलानी ने अपने “के मेडल” का उपयोग करके खुद को सुरक्षित कर लिया और सौरभ को नॉमिनेट कर दिया। श्वेता तिवारी इस फैसले से अर्जुन से बहुत नाराज हो गईं थीं। श्वेता का लग रहा था कि अर्जुन का खुद को इस तरह सेफ कर लेना और सौरभ को नॉमिनेट करना ठीक नहीं था उन्हेंने ऐसा नहीं करना चाहिए था।

टास्क के लिए सौरभ को अनुष्का सेन और महक चहल के साथ कॉकरोच और सांपों से भरी कैबिनेट से चाभियां ढूंढनी थीं। कार्य को पूरा करने के लिए सौरभ ने अधिकतम समय – 34 मिनट – लिया। इसके बाद रोहित शेट्टी ने उनसे कहा कि वह बेघर होने के लायक हैं तो नहीं, लेकिन उन्हें शो छोड़ना होगा क्योंकि वह टास्क में असफल रहे।

अर्जुन बिजलानी ने भी सौरभ से माफी मांगी और उनसे कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं इसकी भरपाई कैसे करूंगा। लेकिन मैं कोशिश करूंगा।” श्वेता तिवारी सौरव के एलिमिनेशन से परेशान थीं और उन्होंने उनसे कहा कि वह उन्हें मिस करेंगी।

रविवार के एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के साथ-साथ शो होस्ट रोहित शेट्टी को भी इंप्रेस किया। एक टास्क के दौरान महक चहल, विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका को पानी के ऊपर हवा के बीच में एक बड़े झूले को पार करना था। विशाल स्टंट पूरा नहीं कर पाए और महक ने इसे 10 मिनट में पूरा किया। दिव्यांका ने इस टास्क को तीन मिनट 36 सेकेंड में पूरा किया।

इसपर रोहित ने दिव्यांका से मजाक में पूछा कि क्या उनके घर में भी कोई ऐसा झूला है? क्योंकि उनकी प्रैक्टिस काफी अच्छी है इसपर चलने की। बता दें कि पिछले हफ्ते ही निक्की तंबोली का एविक्शन हुआ था। जो एक बार फिर शो में नजर आईं।

See also  बिजली कर्मचारी बन कनेक्शन काटने की धमकी देकर खाते से 12 लाख उड़ाए
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...