Home Breaking News हजरतगंज चौराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, वजह फिर वही…
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

हजरतगंज चौराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, वजह फिर वही…

Share
Share

लखनऊ। हजरतगंज चौराहे पर शनिवार सुबह महेश ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महेश को आग की लपटों से घिरा देख पुलिस कर्मी दौड़े और उन्होंने कंबल डालकर आग पर काबू पाया। महेश को गंभीर हालत में सिविल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महेश ने हसनगंज तहसील, चकबंदी के अधिकारी और कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

हजरतगंज चौराहे पर शनिवार सुबह एकाएक आग की लपटों से एक युवक को घिरा देख अफरा-तफरी मच गई। चौराहे पर यातायात रुक गया। युवक को लपटों से घिरा देख पुलिस कर्मी दौड़े उन्होंने कंबल डालकर आग पर काबू पाया और युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां होश में आने पर उसने बताया कि वह उन्नाव जिले के हसनगंंज क्षेत्र के मलझा गांव का रहने वाला महेश है। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि महेश साइकिल से सुबह हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे थें। पैतृक संपत्ति को लेकर महेश का परिवार के ही सुखलाल से करीब 20 साल से विवाद चल रहा है। सीओ चकबंदी के यहां उनका मामला लम्बित है।

महेश के मुताबिक वह इस संबंध में जिलाधिकारी से लेकर अन्य अफसरों को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुखलाल आए दिन धमकाते भी रहते हैं। वहीं, पत्नी ने बताया कि महेश की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसका आशियाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा है। बीते कुछ समय पहले वह प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। उसमें उसे सात मत मिले थे। इसको लेकर वह परेशान था उसका रुपया भी काफी खर्च हो गया था। तभी से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एडीसीपी पूर्वी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी उन्नाव पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। महेश की हालत सिविल में स्थिर बनी हुई है। उधर, महेश के हजरतगंज चौराहे पर आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हसनगंज महेश चंद्र, सीओ राजकुमार शुक्ला और तहसील प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने वहां से जानकारी हासिल की।

See also  नोएडा के बहुचर्चित अरबों रुपये के बाइक बोट घोटाले के 11 आरोपियों के खिलाफ लगा गैंगस्टर एक्ट
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...