Home Breaking News गाजियाबाद की बेटी कामाक्षी शर्मा आज दुनियाभर में छा गई हैं, जानिए कैसे
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

गाजियाबाद की बेटी कामाक्षी शर्मा आज दुनियाभर में छा गई हैं, जानिए कैसे

Share
Share

गाजियाबाद। गाजियाबाद की बेटी कामाक्षी शर्मा आज दुनियाभर में छा गई हैं। साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने और 50 हजार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने वाली कामाक्षी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्होंने वर्ष 2019 में जम्मू से कन्याकुमारी तक एक माह अभियान चलाकर आईपीएस समेत कई पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया था।

कामाक्षी का नाम इससे पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है। शहर की ओल्ड पंचवटी कॉलोनी निवासी कामाक्षी शर्मा ने गाजियाबाद में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से 2017 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। वह साइबर क्राइम के विषय में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी की तलाश न करके साइबर ठगी से बचाने के लिए देशभर में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।

खास बात यह है कि उन्होंने किसी संस्था से जुड़े बिना वर्ष 2019 में नौ सितंबर से अक्टूबर तक जम्मू से यात्रा आरंभ की। यात्रा जम्मू से पंजाब, चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए 13 अक्तूबर को कन्याकुमारी में खत्म हुई। कामाक्षी ने 50 हजार पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध की जानकारी दी।

ट्रेनिंग देने के लिए विदेशों से भी बुलावा

कामाक्षी ने बताया कि उनका जन्म सामान्य परिवार में हुआ। पिताजी रघु शर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां ममता शर्मा गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए विदेश से आमंत्रण आ रहे हैं। कुछ माह पहले श्रीलंका में ट्रेनिंग दी थी। इसके अलावा अन्य देशों से भी बुलावा आया है।

See also  उत्तराखंड के प्रमुख सचिव बनाए गए मीनाक्षी सुंदरम, 2001 बैच के IAS अधिकारी को मिला प्रमोशन का तोहफा
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...