Home Breaking News पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने की पहचान
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने की पहचान

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। मुर्शदपुर गांव के समीप तीन दिन पहले पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस मामले में पीड़िता ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

रबूपुरा कस्बे के गांव के रहने वाले दंपति मंगलवार की शाम दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे। ग्रेटर नोएडा में मुर्शदपुर गांव के समीप दंपति रास्ते में ठेली वाले के पास रुककर बर्गर खा रहे थे। इसी बीच यहां पहले से मौजूद पांच मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ की थी। पति के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। मनचल महिला को सामूहिक दुष्कर्म करने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में महिला ने पांच लोगों के खिलाफ ईकोटेक वन कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था।

पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान अर्जुन निवासी जगनपुर और यशवीर उर्फ जसवीर निवासी मुर्शदपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

See also  महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों के 13 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, ISIS से जुड़ा है मामला
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...