Home Breaking News प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेच दिए अपने दो घर, लाखों की लीज पर मुंबई में लिया नया दफ्तर
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेच दिए अपने दो घर, लाखों की लीज पर मुंबई में लिया नया दफ्तर

Share
Share

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री है। इसके साथ ही वह एक अच्छी बिजनेस विमेन भी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कमाई से भारत और विदेश में कई प्रॉपर्टी बनाई है। वह मुंबई में कई संपत्ति की मालकिन है। इसके अलावा गोवा और न्यूयॉर्क में भी उनकी संपत्ति है।

अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ संपत्तियों को बेच दिया है। वहीं कुछ संपत्तियों को भाड़े पर चढ़ा दिया है। एक वेब साइट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो घरों को बेच दिया है। वहीं उन्होंने अपने मुंबई के ऑफिस को रेंट पर दे दिया है। खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने वास्तु प्रेजेंट के सेकंड फ्लोर पर स्थित अपने ऑफिस को रेंट पर दे दिया है। जिसका रेंट 2 लाख 11 हजार रुपए है।

वहीं उन्होंने अपने दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपए की कीमत पर बेच दिया है। एक घर उन्होंने तीन करोड़ में बेचा है। वहीं दूसरा 4 करोड़ रुपए में बिका है। इनकी रजिस्ट्रेशन अमाउंट 9 लाख और 12 लाख रुपए है। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने 2020 में दो करोड़ रुपए में अपना एक घर बेच दिया था। प्रियंका चोपड़ा का गोवा के बागा बीच पर एक शानदार विला है। वह एंटीनो नामक विला में कैलिफोर्निया में अपने पति निक जोनास के साथ रहती हैं। यह 20 मिलियन डॉलर का घर बताया जाता है।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। उन्होंने निक जोनास से शादी कर ली है। निक जोनास एक गायक है। इसके अलावा वह हॉलीवुड की फिल्मों में काम भी करते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस से अक्सर बातचीत करती है। इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।

See also  लाहौर धमाके में आतंकी हाफिज सईद की हत्या का था प्लान, हमले के समय घर में मौजूद था मुंबई हमलों का गुनहगार
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...