नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के पति जोनास का मई में एक्सीडेंट हो गया था। यह क्षण कैमरे में कैद हो गया था। एक वीडियो जारी कर इस बारे में बताया गया है। वीडियो में निक जोनास को देखा जा सकता है। निक जोनास प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक है। हाल ही में एनबीसी के ओलंपिक ड्रीम में उनका यह वीडियो दिखाया गया। निक जोनास अपने बड़े भाई के साथ कम्पीट कर रहे थे। इसमें ट्रैक और फील्ड, जिमनास्टिक और बीएमएक्स बाइकिंग शामिल है।
बाइकिंग के दौरान निक जोनास एक टर्न लेते समय गिर जाते हैं। उनके भाई भी उनसे टकरा जाते हैं। इसके बाद निक जोनास को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जाता है। एक प्रशंसक में यह क्लिप शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘ओलंपिक ड्रीम्स के दौरान निक जोनास अपनी बाइक से गिर गये और उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।
मई में निक जोनास ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट भी दिया था। उन्होंने बताया था कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह ठीक है। हाल ही में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी प्रपोजल एनिवर्सरी मनाई है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की है। प्रियंका ने तस्वीरें डेट नाइट पर ली थी। उन्होंने लिखा था, ‘मेरा सब कुछ 3 साल पहले, एक पल में दुनिया महसूस हो रही है।’
निक ने भी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, ‘आज से 3 साल पहले।’ निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन और हिंदू पद्धति से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है।