Home अपराध मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी गोली, एक सिपाही भी हुआ घायल, अन्य तीन बदमाशो ने किया सरेंडर
अपराधउत्तरप्रदेश

मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी गोली, एक सिपाही भी हुआ घायल, अन्य तीन बदमाशो ने किया सरेंडर

Share
Share

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में खैरपुर गोल चक्कर के पास उस समय गोलियो की आवाज से अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल क्राइम ब्रांच को सुचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की फिराक मेँ बिसरख की तरफ आ रहे है। तभी क्राइम ब्रांच और बिसरख पुलिस ने चैकिंग के दौरान खैरपुर गोलचक्कर के पास एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने अपन आपको घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे जिसमें एक सिपाही घायल हो गया, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को भी गोली लग गई, जबकि अन्य तीन बदमाशों को ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही पुलिस ने इनके पास से चार तमंचे,एक चाकू ,एक मोबाईल और इको गाड़ी (संख्या UP 16 ET 2843) सहित कुछ कारतूस बरामद किये  है। साथ ही पुलिस इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। 

 तस्बीरों दिख रही ये पुलिस अस्पताल में घायलों को भर्ती कराते हुए का मामला ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र का है। जहां लूट की फिराक में घुम रहे बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों द्वारा की गई पुलिसपार्टी पर फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने ऐसे ही दबोच लिया। घायल बदमाशो की पहचान अनिल और अर्जुन के रूप में हुई है। जबकि अन्य गिरफ्तार किये गए तीन बदमाशों में से दो की पहचान जितेंद्र, प्रेम व एक अन्य के रूप में कई गई है। जो कि पाँचो बदमाश मूलरूप से एक मेरठ, दो बदमाश दनकौर और  बदमाश दिल्ली यानि अलग -अलग जगह के निवासी बताये जा रहे हैं।

See also  छत्तीसा खाप की बैठक में जोर शोर से उठी अहीर रेजिमेंट की मांग

 वही पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो क्राइम ब्रांच को सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने लूट के फिराक में घूम रहे कुछ बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशो ने पुलिसपार्टी पर फायरिंग शुरू करदी जिसमें एक सिपाही घायल हो गया, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई, जबकि अन्य तीन को ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से  चार तमंचे,एक चाकू ,एक मोबाईल और इको गाड़ी (संख्या UP 16 ET 2843) सहित कुछ कारतूस बरामद किये  है। साथ ही पुलिस इन बदमाशो के बारे।में और जानकारी जुटा रही है। 

वही डॉक्टरों ने बताया कि ग्रेटर नॉएडा बिसरख पुलिस द्वारा घायल अवस्था में अर्जुन और प्रेम को लाया है, जिसमें एक दाए व एक के बाए पैर में गोली लगी हुई है। दोनों को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। हालत दोनों को नार्मल है।

Low Cost Website Design

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...