नीरज शर्मा की खबर
अहार। कस्बा के बस स्टैंड पर श्रीरामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा में सोमवार रात्रि राम जन्म की लीला का मंचन हुआ। राम जन्म की लीला देखकर नगरवासी भावविभोर हो गए। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में आचार्य सौरभ नीलकृष्णम ने बताया कि मां सती कथा से लेकर अयोध्या में राजा दशरथ के घर में कुलगुरु वशिष्ठ के आशिर्वाद से चार पुत्रों का जन्म हुआ। जिससे अयोध्या में खुशी में नगरवासी झूम उठे। बताया कि उसके बाद चारों बेटों का नामकरण किया गया। सबसे बड़े पुत्र का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखा गया। मंचन शुरू होने से पूर्व श्रीरामायण जी की आरती की गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष सतीश शुक्ला, अरविंद गुप्ता, दिनेश शर्मा और केपी शर्मा आदि मौजूद रहे।