नीरज शर्मा की खबर
अहार। क्षेत्र के गांव बढ़पुरा में मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में मंदिर में विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व सुबह शीतला माता, चामुंडा देवी और दुर्गा मां की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया। इसके बाद पंडित सुशील शर्मा, रविशंकर शास्त्री, मोहित पंडित ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार द्वारा मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुखवीर सिंह, हरवीर प्रसाद शर्मा, प्रधान लक्ष्मन सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।