Home Breaking News विवाद के बाद हुए पथराव में एक की मौत कई घायल
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

विवाद के बाद हुए पथराव में एक की मौत कई घायल

Share
Share

दनकौर। चीती गांव में बुधवार रात विवाद के दौरान हुए पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पक्ष की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चीती गांव के होराम सिंह की बेटी की लग्न सगाई नोएडा के गांव में गई थी। इस दौरान गंगा बिसन और अन्य लोगों में कुछ विवाद हुआ। बताया जाता है कि चीती गांव में वापस आने के बाद दोबारा गंगा बिसन और होराम सिंह के परिवार में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले और देखते ही देखते पथराव हो गया। बताया जाता है कि गंगा बिसन का बेटा जितेंद्र हार्ट का मरीज था। वह घटनास्थल से काफी दूर खड़ा था। वह पथराव में घायल होकर अचानक जमीन पर गिर गया। साथ ही, गंगा बिसन का दूसरा बेटा मनोज ईंट लगने से घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गंगा बिसन की तहरीर पर विक्रम, राजीव, अशोक, प्रशांत व भूरा और दो अज्ञात निवासी उस्मानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मारे गए व्यक्ति के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

See also  ट्रंप को कांटे की टक्कर के बाद मिली शिकस्त....
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...