Home Breaking News समस्या का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

समस्या का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share
Share

नीरज शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर : स्याना किसानों की समस्या को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की जिला प्रभारी तेजवीर सिंह के कैंप कार्यालय पर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान ने कहा की प्रदेश की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए बकाया भुगतान पड़ा हुआ है। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों के सामने बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है। किसानों को न तो खाद मिल पा रहा है और ना ही बीज मिल पा रहा है।

किसान यूरिया खाद के लिए बाजार और समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। बिजली के बिलों में कई गुना वृद्धि कर प्रदेश और केंद्र सरकार ने किसानों का शोषण किया है। जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उधर बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव कुशल पाल सिंह व प्रदेश सचिव बिशन सिंह सिरोही ने कहा की ब्लॉक व तहसील स्तर पर भारतीय किसान यूनियन के संगठन को मजबूत करने के लिए शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। पंचायत में पंकज शर्मा, राजकुमार शर्मा, हरवीर गिरी आदि मौजूद रहे।

See also  दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी आज जाएंगे दिल्ली, प्रवासियो से करेंगे संवाद, केंद्रीय मंत्रियो से मिलेंगे
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...