नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का रविवार शाम वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद के लिए पूर्व पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना। चुनाव अधिकारी डॉ. एडी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए पदाधिकारियों को चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमें गत वर्ष 2019-20 में अध्यक्ष पद पर रहे डॉ. वीरेंद्र कुमार और सचिव डॉ. अलका रस्तोगी को ही पुनः चुनाव में उतारा गया।
जिसका आईएमए ने सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से किसी अन्य पदाधिकारी की जगह निर्विरोध चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। इस दौरान पूर्व में अध्यक्ष रहे पदाधिकारियों ओर सदस्यों का काफी साथ मिला। चिकित्सकों के हित में काफी कार्य किये गए, कुछ कोरोना काल के चलते शेष भी रह गए। जिन्हें कोरोना काल समाप्त होते ही पूर्ण किया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों के हित मे कार्य जारी रहेंगे।