नीरज शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्याना और खानपुर थाना क्षेत्र में दिन में महिला भीख मांग कर घरों की संपन्नता करती थी रेकी, रात में उनके परिवार के सदस्य घरों में करते थे डकैती पुलिस ने ऐसे ही 3 महिला और 4 पुरुष अपराधी को गिरफ्तार कर उनसे 8 डकैती का माल बरामद किया है।
ये है वो 3 महिला जो क्षेत्र में भीख मांग कर ये देखती थी लोग कितने संपन्न है और इनके घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाय तो अच्छी रकम और माल हाथ लग सकता है, लगातार क्षेत्र में हो रही वारदात से जनपद की पुलिस परेशान थी, मुखबिर की सूचना पर थाना स्याना और थाना खानपुर की पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में सात शातिर डकैती गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इस डकैती गैंग में 4 पुरुष और 3 महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग की महिलाएं पहले आसपास के इलाकों में जाकर रेकी करती थी और रेकी करने के दौरान ही मकानों को चिन्हित कर दिया जाता था, जिन मकानों को इस डकैती गैंग की महिलाएं सुबह चिन्हित करके आती थी, उन्हीं मकानों में रात में इस गैंग के पुरुष सदस्य डकैती को अंजाम देने के लिए घरों में घुस जाते थे। यह लोग पहले चोरी करने का प्रयास करते हैं, लेकिन अगर घर के मालिक या सदस्य जाग जाते हैं तो इन लोगों के पास भारी मात्रा में हथियार भी रहते हैं, इन्हीं हथियारों के बल पर यह डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने पिछले कुछ दिनों में थाना खानपुर और थाना स्याना क्षेत्र में डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। वही इस अंतर्जनपदीय डकैती गैंग ने कुछ महीने पहले ही थाना अमरोहा में भी घटना को अंजाम दिया था, डकैती गैंग से पुलिस को हजारों की नकदी समेत पांच लाख से ज्यादा के आभूषण और भारी मात्रा में असलाह मिला है। डकैती के चार पुरुष सदस्यों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।