नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियां जब एक ही मंच पर एकसाथ ठुमके लगाते हुए नजर आ जाएं तो लोगों की कई पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। 90 का दशक वैसे भी हर किसी के लिए यादगार और बेहतरीन रहा है। ऐसे में जब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन एक साथ मंच पर नजर आईं तो लोगों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं। लेकिन इन दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ एक ही मंच पर देखकर लोगों को अभिनेता अक्षय कुमार की याद आ गई। ऐसा क्यों, आइये आपको बताते हैं…
दरअसल हाल ही में टेलीविजन रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ के मंच पर शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन एक साथ नजर आईं। शिल्पा शेट्टी इस शो की जज हैं और रवीना टंडन शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने साथ में फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर साथ में परफॉर्म किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां मंच पर जमकर ठुमके लगा रही हैं।
लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को अक्षय कुमार की याद आ गई। वीडियो को सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर अक्षय कुमार को याद कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘कोई अक्षय को बुलाओ’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार की दो एक्स गर्लफ्रेंड एक मंच पर’। इसके अलावा कई लोगों ने वीडयो पर कमेंट करते हुए राज कुंद्रा को भी याद कर रहे हैं।
बता दें कि 90 के दशक में अक्षय कुमार का नाम कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा था। वहीं शिल्पा और रवीना के साथ भी अक्षय कुमार के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ तो शादी की खबरें भी सामने आने लगी थीं लेकिन कहा जाता है कि अक्षय कुमार ने पहले शिल्पा शेट्टी के लिए रवीना टंडन को धोखा दिया और फिर बाद में शिल्पा शेट्टी से भी अलग हो गए। अक्षय कुमार साल 2002 में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।