गगन बंसल की रिपोर्ट
जहांगीराबाद : सोमवार को बुलंदशहर में अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने वैश्य समाज को राष्ट्रीय महामंत्री आर के नटराज की अध्यक्षता मे संगठित रहने के लिए जोर दिया। उन्होंने वहां उपस्तिथ सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। सभी जिलों के नगर अध्यक्ष मीटिंग में मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रिंस कंसल को प्रदेश का चेयरमैन एवं अंकुर अग्रवाल को प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया। वही नगर जहांगीराबाद से अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के नगर अध्यक्ष सौरभ निर्भय भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। मीटिंग का संचालन बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। नगर जहांगीराबाद से गौरव पहाड़ी, राहुल गुप्ता, संजीव बंसल, मोनू जिंदल, आयुष निर्भय, मुकेश गुप्ता, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शपथ ली।