यूपी के शाहजहाँपुर में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के दो सिर, चार हाथ और दो पैर हैं। कोई इसे कुदरत का करिश्मा तो कोई भगवान का अवतार बता रहा है। वहीं, इस बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लग रही है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। दरअसल आपको बता दे कि हरदोई जिले के रहने वाले यासीन अपनी प्रेग्नेट पत्नी को लेकर शाहजहाँपुर जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा। जहां महिला ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे पेट से जुड़े हुए हैं। उसके दो सिर, चार हाथ और दो पैर हैं। हालांकि, जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। अद्भुत बच्चे के जन्म की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची देखने के लिए हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लग गयी। कोई इस बच्चे को भगवान का अवतार बता रहा है तो कोई इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की माने तो बच्चे को दिल्ली में डॉक्टरों को दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के बच्चे कम समय तक ही जीवित रह पाते हैं। पेट में कम जगह होने की वजह से खाल जुड़ जाती है और बच्चा पनप नहीं पाता है। इसी वजह से इस प्रकार के विकृत बच्चे होते हैं। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।