नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। आत्मनिर्भर समाज कल्याण संस्थान की शनिवार शाम बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुनील प्रधान को जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं, संस्थान के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ बेरोजगारों को स्वरोजगार दिलाने की बात कही। जल्द ही संस्थान द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
आत्मनिर्भर समाज कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र कुमार सेन ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नगर निवासी सुनील कुमार प्रधान को जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। जिलाध्यक्ष मनोनित किए जाने के बाद संस्थान को मजबूती प्रदान होगी और समाज को एक नई दिशा मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार प्रधान ने बताया कि जिले में काफी संख्या में बेरोजगार है। जिनको स्वरोजगार दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जल्द जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव धर्मराज सिंह, जितेंद्र कुमार सिंधू, अयूब खान और विसन सैन आदि मौजूद रहे।