नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर। उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर शनिवार को एक सभा आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सभा के अध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल ने व्यापारियों के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव देखते हुए विजय गुप्ता को जिला महासचिव पद पर मनोनित किया। मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि नवनिर्वाचित जिला महासचिव ने नगर अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान व्यापारियों की काफी मदद की। जो आगे भी जारी रहेगी। महासचिव विजय गुप्ता ने बताया कि आखिरी सांस तक मंडल को आगे बढ़ाने के साथ व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस दौरान राम कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रियतम कुमार, संजय गोयल, पंकज अग्रवाल, धर्मराज सिंह और रियाज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।