नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के पुर्व अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश में जिस तरह भाजपा सरकार में जंगलराज है कानून व्यवस्था दम तोड चुकी है,जिस तरह हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। जिस तरह हाथरस,शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।
यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। सैय्यद मुनीर अकबर पुर्व अध्यक्ष ने कहा कि *उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व परिवार को एक करोड़ की सहायता दी जाए और इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। योगी सरकार उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं इसे दुरुस्त करें।