नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत जड़ी बूटी, बागवानी उधान, आयुर्वेद, हर्बल खेती, जैविक खेती पर एक वेबीनार मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने किया कार्यक्रम का संचालन, प्रदेश मंत्री भाजपा अशोक जाटव ने किया। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने बताया ऑपरेशन ग्रीन के अंतर्गत ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिसमें 50% तक की सब्सिडी किसानों को दी जाएगी। टमाटर, आलू,प्याज, आम, कीवी,फल,करेला, बैगन, बींस, शिमला,मिर्च एवं आयुर्वेद की जड़ी बूटियों की खेती करने पर किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस वेबीनार में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के किसान जुड़े। one district one product के नियम पर सरकार काम कर रही है
जनपद बुलंदशहर से मुख्य रुप से जिला महामंत्री अजय त्यागी , जिला उपाध्यक्ष उषा बंसल, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, पदम भारत भूषण त्यागी , पुष्कर चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।