नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : ऊंचागांव भारत बंद के दौरान क्षेत्रिय किसान सभा व किसान यूनियन ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नरसेना नहर पुल पर जाम लगाकर भारत सरकार का पूतला दहन किया।। किसान सभा के प्रदेश स सचिव कामरेड अजय सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नरसेना नहर पुल क चौराहे पर बैठ गए। जिससे 10 मिनट के लिए मार्ग जाम हो गया । वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई कृषि कानून बिल पर अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रर्दशन मे सागर सिंह जिला मत्री, मुरारी सिंह, मलखान सिंह, सतवीर सहित दजर्न ओ किसान मौजूद रहे।