नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : अहमदगढ़ भारत बंद के दौरान क्षेत्र के किसान मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दर्जनभर से अधिक किसान अहमदगढ़ पहुंचे। वहां भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कस्बे के मुख्य चौराहे पर बैठ गए। जिससे 10 मिनट के लिए शिकारपुर-डिबाई मार्ग जाम हो गया । वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। भाकियू कार्यकर्ता शिवकुमार शर्मा, जयप्रकाश, जसवंत सिंह मीणा ने नए कृषि कानून बिल पर अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह के समझाने के बाद जाम खोला गया। उसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। इस मौके पर मोहन लाल शर्मा, चौ सतवीर सिंह, मेघसिह मीणा, योगेंद्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।