नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर में चक्का जाम के बाद भारतीय किसान यूनियन और कांग्रेसियों ने बुलन्दशहर के मुख्य चौराहे पर मंगाया हुक्का। रास्ते को जाम किये बैठे हैं कार्यकर्ता सिर्फ़ एम्बुलेंस को दिया जा रहा है रास्ता। चौराहे पर हुक्का जलाने की हो रही है तैयारी, कृषि सुधार विधेयकों को विरोध में दिया जा रहा है धरना।
बुलंदशहर में भी कृषि विधेयक के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान सड़कों पर उतर आए यूपी के बुलंदशहर में भी किसान संगठनों ने सड़क पर जाम लगाकर चक्का जाम कर दिया जिससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर हुक्का चिलम जला डाले और काला कानून करार देते हुए किसी विधेयक को वापस लेने के लिए प्रदर्शन किया तो जनपद में अलग-अलग 9 जगह पर चक्का जाम लगाकर कृषि बिल का विरोध प्रदर्शन किया गया भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी जगह जगह जाम लाकर इस बिल का विरोध कर वापस लेने की मांग की।