नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलन्दशहर आरएफसी द्वारा मण्डी समिति खुर्जा परिसर में संचालित धान एवं मक्का क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने औचक रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए दोनों क्रय केन्द्रों पर धान एवं मक्का क्रय के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही किसानों से धान एवं मक्का खरीद के संबंध में पंजिका का अवलोकन करते हुए क्रय केन्द्र पर हुई कुल खरीद की जानकारी हासिल की।
धान क्रय के उपरान्त किसानों के भुगतान की स्थिति के संबंध में जानकारी हासिल करते निर्देशित किया कि धान क्रय के उपरान्त निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाये। इस संबंध में धान एवं मक्का लेकर आने वाले प्रत्येक किसान को भी जानकारी दी जाये। निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित किसानों से भी धान/मक्का बिक्रय के संबंध में जानकारी करने पर कोई समस्या प्रकाश में नहीं लायी गयी। किसानों द्वारा केन्द्र पर समय से तोल कराये जाने तथा भुगतान होने के संबंध में भी जानकारी दी गई। केन्द्र प्रभारी द्वारा केन्द्र पर मात्र लगभग 10 प्रतिशत धान उठान की जानकारी दिये जाने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि धान उठान के लिए संबंधित से समन्वय कर उठान सुनिश्चित किया जाये।