नोएडा। हरौला गांव में रविवार शाम बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस को सेक्टर-41 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। उसे जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरौला गांव निवासी 44 वर्षीय राजकुमार रविवार शाम अपने घर पर बिजली का कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान राजकुमार को बिजली का करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस को रविवार शाम सेक्टर-41 में 28 वर्षीय मातादीन बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।