नोएडा। सेक्टर-22 के गांव चौड़ा रघुनाथपुर में मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस को उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 28 वर्षीय रामवीर चौहान चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहता था। वह सोमवार को घर से निकला था। सुबह करीब नौ बजे उसका शव गांव में आरडी पब्लिक स्कूल के पास पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रामवीर ने आत्महत्या की है। हालांकि, उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह नशे का आदी था। वह पूर्व में भी कई बार घर से जा चुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।