नोएडा। पुलिस ने दो सहायक पुलिस उपायुक्त, तीन थानाध्यक्ष और 159 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के मद्देनजर ये तबादले किए गए हैं।
पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी सूची के अनुसार आईटी सेल के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को सेक्टर-58 थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार को बीटा-टू का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा 159 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार और सेक्टर-58 के एसएसआई अतहर खां शामिल हैं। सभी उपनिरीक्षकों को एक जोन से दूसरे जोन में भेजा गया है। इनमें कई चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट के दो एसीपी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा प्रथम प्रवीण कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बनाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात महेंद्र सिंह देव को सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है।