Home Breaking News गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच 48 घंटे तक चली वार्ता
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच 48 घंटे तक चली वार्ता

Share
Share

नॉएडा। गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के दो दिग्गज यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा के 48 घंटे के प्रवास से सियासी पारा चढ़ गया। दोनों दिग्गजों ने रविवार व सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रमों में शिरकत की। जिले के वरिष्ठ नेता एक साथ किसी भी कार्यक्रम के मंच पर नजर नहीं आए। इससे जिले के भाजपाइयों में गुटबाजी को हवा मिली।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा दादरी के धूम मानिकपुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में पहुंचे। इसका आयोजन विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने किया था। कार्यक्रम में सांसद महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर व नोएडा विधायक पंकज सिंह कार्यक्रम में नजर नहीं आए। वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा का उसी समय कुलेसरा गांव में त्यागी-भूमिहार समाज का सम्मेलन था। इसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर व जिलाध्यक्ष विजय भाटी ही मंच पर नजर आए।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का शाम को जेवर विस क्षेत्र में गौतमबुद्ध विवि में प्रबुद्ध लोगों का कार्यक्रम था। इसमें सांसद महेश शर्मा थोड़ी देर बाद यह कहकर निकल गए कि उन्हें दिल्ली जाना है। पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ दादरी विधायक मौजूद रहे। बाकी वरिष्ठ नेता नजर नहीं आए। सोमवार दोपहर को ग्रेनो के आइटीएस कालेज में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा का अभिनंदन समारोह था। इसमें राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर अपने करीबी डा. अशोक नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, दादरी ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र, बिसरख ब्लाक प्रमुख के पति ओमपाल प्रधान, बुलंदशहर के लखावटी ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान, गुर्जर संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी के साथ मौजूद रहे, पर जिले के अन्य वरिष्ठ नेता नजर नहीं आए। सोमवार दोपहर उप मुख्यमंत्री जेवर विधायक के आवास पर पहुंचे। वहां भी विधायक धीरेंद्र सिंह के अलावा अन्य नेता नजर नहीं आए।

See also  हरिद्वार लाईब्रेरी घोटालाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की बढ़ी मुश्किल, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...