ग्रेटर नॉएडा में सुबह-सुबह लगभग 6 बजे दो पुलिस और बदमाशों के बीच सूरजपुर और बिसरख थाना क्षेत्र दो जगह मुठभेड़ हो गई। दोनों जगह दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही फरार बदमाशों की तलाशी के लिए कॉम्बिंग जारी है। पुलिस ने बीते हफ्ते नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र से लूट की मुठभेड़ के बाद बदमाशों से एक सेंट्रो कार चार हजार अमेरिकी डॉलर व एक तमंचा के साथ कुछ कारतूस और थाना बिसरख पुलिस ने बदमाशों से एक बाइक, एक पिस्टल बरामद की है।
तस्बीरों में दिखने वाली ये स्थिति मुठभेड़ के बाद की है। दरअसल आज सुबह लगभग 6 बजे चेकिंग के दौरान दो जगह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा जैतपुर गोलचक्कर पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध परिस्थिति में सेंट्रो कार को आते देख रुकने का इशारा किया तो ये मकौड़ा गोल चक्कर की तरफ पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। क्रॉस फायरिंग में एक प्रवीन बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि निशार को जंगलों से ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया। और इनका एक साथी मौके का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया।
वही बिसरख थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त संदिग्ध अवस्था में बाइक पर आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन ये भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया तो ये पुलिसपार्टी पर ही फायरिंग करने लगे। क्रॉस फायरिंग में एक पवन नाम का बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि इसका एक साथी मौके से फरार हो गया। वही पुलिस के अधिकारिओं ने बताया कि सूरजपुर वाली मुठभेड़ में पुलिस ने एक सेंट्रो कार, व दो हजार अमेरिकी डॉलर(1 लाख 80 हजार रुपए) जोकि बीते 26 जून को नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र से लुटे थे व एक 315 बोर की पिस्टल सहित कुछ कारतूस बरामद किये हैं। वही बिसरख वाली मुठभेड़ में एक बाइक, 2 हजार अमेरिकी डॉलर( एक लाख 80 हजार रुपए) एक पिस्टल, व कुछ कारतूस बरामद किये हैं।
वही डॉक्टर ने की माने तो ग्रेटर नॉएडा थाना सूरजपुर और बिसरख पुलिस द्वारा दो घायलों को भर्ती कराया गया है, दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। स्थिति सामान्य है।
List All Registered Domain Names