ग्रेटर नॉएडा के बिसरख थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी और इसके अलावा दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बिसरख थाना क्षेत्र के खैरपुर गोल चक्कर पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक काली रंग की कार में सवार चार अभियुक्तों को रोका तो ये भागने लगे जब पुलिस ने इनका पीछा किया तो पुलिसपार्टी पर फायरिंग शुरू करदी। क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि वाँछित चल रहे 25-25 हजार के राजू और फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती। वही पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे 315 बोर सहित एक सेंट्रो कार बरामद की है। वही पुलिस इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
तस्बीरों में दिख रहे अस्पताल में घायलों को भर्ती कराते ये पुलिसकर्मी और चिलचिलाती धूप में खड़ी ये पुलिस की स्थिति एनकाउटर के बाद की है। दरअसल ग्रेटर नॉएडा के बिसरख पुलिस को सुचना मिली कि कुछ बदमाशों किसी घटना को अंजाम देने के लिए इधर मूमेंट कर रहे है। तो पुलिस ने खैरपुर गोलचक्कर के पास चेकिंग शुरू की और ये ब्लैक रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने इसे रुकने का इशारा किया तो ये कार में सावर चारों बदमाश भागने लगे पुलिस ने इनका पीछा किया तो फायरिंग शुरू करदी। पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई। जबकि दो बदमाश राजू और फरमान को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि इनपर 25-25 हजार का इनाम घोषित होने के साथ ग्रेटर नॉएडा और दिल्ली से वांछित भी चल रहे थे।
वही पुलिस के आलाधिकारिओ की माने तो बदमाशों के मूमेंट की सुचना पर चेकिंग दौरान रोका तो पुलिस की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ होने लगी। जिसमें दो को गोली लग गई और 25-25 हजार के इनामी बदमाश राजू और फरमान को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को नॉएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यही पुलिस ने बताया कि राजू और फरमान यहां से मर्डर केश में वांछित चल रहे थे। वही जानकारी मिली है, कि ये दिल्ली से भी वांछित चल रहे थे। और इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोसित है। वही इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन तमंचे 315 बोर सहित एक सेंट्रो कार बरामद की है। और साथ ही पुलिस इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटा रही है।