ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा शहर में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में युवती के ब्वायफ्रेंड की हत्या हो गई। युवक चचेरा भाई है। उसकी हत्या का आरोप लड़की के घरवालों पर लगा है। इस मामले में फतेहपुरी से दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से युवती अपने चचेरे भाई के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। अब युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जबकि युवती घायल बताई जा रही है। युवती के परिजनों पर लगा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती अपने चचेरे भाई के साथ फतेहपुर से नोएडा घूमने आई थी। इस बीच युवती को घरवालों ने यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट के समीप पकड़ लिया। आरोप है कि युवक की गला दबाकर की हत्या कर दी गई और युवती को भी घायल कर दिया है। इस मामले में दो आरोपित फतेहपुर से गिरफ्तार किए गए हैं।