ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम धर्मेन्द्र उर्फ़ धर्मी महावड है |फिलहाल वो भाजपा में बतौर एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था| ये भी पता चला है मृतक पर बदलपुर थाना में दर्जन भर मुक़दमे दर्ज हैं और वो ठाणे का हिस्ट्रीशीटर रह चूका है| कुछ दिन पहले ही वो जेल से छूटकर बाहर आया था| फिलहाल वो सपरिवार आमका रोड पर रह रहा था| जानकारी के मुताबिक बीती रात हत्यारे धर्मेन्द्र को घर से उठा कर ले गए थे| आज सुबह उसका शव रूपवास बाईपास पर सड़क किनारे मिला|धर्मेन्द्र कोपांच गोली मारी गई है| मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुच कर जांच में जुट गई है| शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है थाना प्रभारी दादरी द्वारा अवगत कराया कि उक्त संबंध में 05 नामजद व 8-10 अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ माना जा रहा है मुकदमा पंजीकृत है, विधिक कार्रवाई जारी है |