चित्रकूट तथा पास के क्षेत्र में पहले मतदान नहीं होता था और बाहुबली के फरमान पर ही प्रधान तय होते थे। इस बार ऐसा नहीं है। इस बार सभी पद के लिए मतदान हुआ है। चित्रकूट में डकैत शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ के दाहिने हाथ रहे और वर्तमान में जेल में बंद डकैत राधे उर्फ सूबेदार सिंह के बेटे अरिमर्दन सिंह ने शीतलपुर तरौंहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। प्रतिद्वंद्वी अरविंद सिंह को 22 मतों से हराया। उसे 192 वोट मिले, जबकि अरविंद ने 170 वोट पाए। मानिकपुर और मऊ तहसील क्षेत्र की करीब 110 पंचायतों में चुनाव अबकी बार डकैतों से मुक्त हो गया है। यहां लोकतंत्र की जीत हुई। पहली बार डकैतों के फरमान के बिना जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुना।