चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग का पुतला भी फूंका
कल चीन के हमले में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे उसके बाद भारत ने जगह-जगह पर अब चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह तस्वीरें ग्रेटर नोएडा की है जहां पर आज कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर उनके ऊपर जूते चप्पल से मारकर लोगों ने जूता मारो अभियान अब शुरू कर दिया है.
चीन के खिलाफ आक्रोश
ग्रेटर नोएडा भारत पर चीन के हमले के बाद अब चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट चुका है।तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज परी चौक के पास एकजुट होकर लोगों ने चीन का विरोध प्रदर्शन किया है। चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग का पुतला भी फूंका है और लोगों में काफी चीन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला है।
नारेबाजी करते हुए लोगों ने चीन के खिलाफ जूता मारो अभियान शुरू कर दिया है।
जिसने विरोध कर रहे प्रदर्शन कार्यों का साफ-साफ कहना है कि सरकार कोई ठोस कदम उठाएं नहीं तो और भी जगह अब विरोध प्रदर्शन होगा।
चीनी सामान का बहिष्कार करने की भारतीय जनता से अपील
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने सी जम्पिंग चीन राष्ट्रपति का पुतला फूंका, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वास गुर्जर ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने ज़ेवर कैम्प कार्यालय पर चीन का पुतला फूंका और चीनी सामान का बहिष्कार करने की भारतीय जनता से अपील की .साथ हीं अपने जवानों की शहादत को बर्बाद नहीं जाने दिया जाए ऐसी सरकार से भी आपिल की .
धूर्त-धोखेबाज देश चीन को हम सभी भारतीय मिलकर सबक सिखाएंगे और भारतीय सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर पुरजोर तरीके से साथ रहेंगे और चीनी कंपनियां और चीनी सामान का बहिष्कार किया शी जिनपिंग का पुतला जलाया गया ओर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को नमन किया .
मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वास गुर्जर , विनय तालान, प्रमोद शर्मा, प्रमोद चाचली ,अनीश धर्मचंद आदि मौजूद रहे.