बुलंदशहर नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्याना चांदपुर रोड स्थित जलभराव गंदगी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुलंदशहर क्षेत्र के स्याना से खानपुर मार्ग स्थित चांदपुर बस स्टैंड के पास सड़क पर काफ़ी दिनों से जलभराव की समस्या हो रही है। जिसकी वज़ह से किसान भाइयों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
स्याना क्षेत्र में आम का अच्छा खासा कारोबार होता है। उसी आम की फ़सल को मंडी तक पहुँचाने में टूटी सड़क और गड्ढों की वज़ह से किसान को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वज़ह से किसानों में काफ़ी गुस्सा है। आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर एसडीएम स्याना सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को एसडीएम स्याना ने 2 दिन में सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा है कि 24 तारीख तक सड़क ठीक नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी भारतीय किसान यूनियन।