गगन बंसल की खबर
जहांगीराबाद : नगर के मौहल्ला किला घास मंडी स्थित अखाड़े में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन सर्वजन के सहयोग से किया गया। आयोजन के प्रथम दिन वार्डवासियों व भक्तो ने कथा का श्रवणपान कर अपने आप को धन्य महसूस किया। बताया गया कि कथा का आयोजन आचार्य सक्षम भारद्वाज (सोनू) के सानिध्य में किया जा रहा हैं। पहले दिन भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा का वर्णन आचार्य विकास दीक्षित (वृन्दावनधाम) द्वारा किया गया।
भागवत कथा की महिमा को बताते हुए विकास दीक्षित ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों में इतना व्यस्त हो गया है कि उसे धार्मिक कार्यों व आयोजनों में रुचि ही नहीं रहती। मगर वास्तविकता यही है कि सनातन संस्कृति में ही विश्व का कल्याण निहित है। ईश्वरीय वन्दन हमारे जीवन का अभिन्न अंग रही है और आगे भी रहनी चाहिए हमें इसके लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। धर्म के उत्थान में ही मानवता का सार बसा हुआ है। भागवत कथा सुनने मात्र से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्त राहुल ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान रोहित शर्मा ,शीलू ,सुरेंद्र शर्मा ,अंकित राजौरा आदि लोग मौजूद रहे।