फार्मूला नया नहीं है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज आगरा में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनने के सवाल पर उल्टा सवाल भारतीय जनता पार्टी से कर दिया है।
उनका कहना है यदि मंदिर अयोध्या मैं नहीं बनेगा तो कहां बनेगा।
सुप्रीम कोर्ट में 2.77 एकड़ लैंड अधिग्रहण करने के सवाल पर कहा कि यह फॉर्मूला नया नहीं है।
सन 1989 की सरकार में यह फार्मूला बनाया गया था।
लेकिन इस फार्मूले के बनने के बाद रथ यात्रा निकाल दी गई। उन्होंने 30 साल पुराने इतिहास को खंगालने के लिए कहा।
भाजपा शिगूफा उछालती है
राज बब्बर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर कोई विवाद नहीं है। दरअसल जो विवाद है वह संबंधित भूमि पर मालिकाना हक को लेकर है। अदालत के अंदर मालिकाना हक का विवाद चल रहा है और अदालत के बाहर भाजपा शिगूफा उछालती है राम मंदिर निर्माण के लिए।म
जहां जाते हैं वहां बंटाधार करके आए हैं.
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गये 24 घंटे के अन्दर राम मंदिर बनाने के बयान पर राज बब्बर ने कहा कि कौन से योगी जी क्या है वो मुख्यमंत्री का काम क्या होता है।मुख्यमंत्री का काम होता है शासन प्रशासन को देखें। कानून व्यवस्था को देखें। .वह सिर्फ दूसरों के घरों में जाकर प्रचार करते हैं। .जहां जहां जाते हैं वहां बंटाधार करके आए हैं। ऐसे लोगों के बारे में सवाल नहीं करना चाहिए। आप बताओ मैं मंदिर बनवाने को तैयार हूं जहां कहो सब मिलकर बनाएंगे मंदिर।