नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद गौड़, पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चरौरा, प्रदेश सचिव शिव कुमार शर्मा का स्वागत किया गया था। इस मौके पर पुर्व मंत्री सतीश शर्मा,पुर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी व पुर्व चयरैमेन शिव राम बाल्मिकी ने कहा कि आज देश में जिस तरह भाजपा सरकार केन्द्र व राज्य सरकार संविधान व लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं। भाईचारा समता सामाजिक न्याय खत्म करने का काम यह सरकार कर रही है यह देश को कमजोर करना चाहते हैं।जो बिल संसद में पास किये गये है वह किसान विरोधी है यह किसानों को बर्बाद कर ने नीतियां बनाई गई है आज धान खरीद केंद्रों पर कोई खरीदारी नहीं हो रही है कोई ना कोई कमी बताकर धान खरीद कर ने मना कर रहे हैं और यह वही मायावती और मुलायम हैं जिन्होंने एन आर सी/ सी ए ए बिल पास कराने में बीजेपी का साथ खड़ी थी। यह बात आप लोगों को समझने की जरूरत है और याद रखें इस मौके पर जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चरौरा, प्रदेश सचिव शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब की #कांग्रेस सरकार ने लिया बड़ा फैसला, न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी #MSP से कम दाम पर अगर फसल खरीदी, तो होगी 3 साल की सजा।
केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों को पलटने और किसानों के हित में नया कानून लाने के लिए
#पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी का हार्दिक आभार।
#कांग्रेस किसान के साथ आज आपको अपनी ताकत दिखाने होंगी ।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी व पुर्व शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस की पंजाब सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए किसानों की फसलों न्युनतम समर्थन मुल्य यानी एम एस पी से कम दाम पर किसान फसल खरीदी तो उसे होगी तीन साल की सजा। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून को पलटने और किसानों के हित में नया कानून लाने पर किसानों को न्याय दिलाने का काम किया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मुस्ताफा खान, राकेश चौधरी, पुर्व शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर,अजय कुमार, आरिफ कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद, इजरायल खां, रहमत राणा, सैय्यद मोहेतशिम, मौहम्मद अली, ,जय प्रकाश यादव,सकौड़ लोग मौजूद थे।