Home Breaking News जिले के 2964 बूथों पर मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

जिले के 2964 बूथों पर मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जनपद बुलंदशहर के 2964 बूथों पर मनाई गयी। सिसोदिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचार के पोषक थे। उन्होंने अंत्योदय का दर्शन दिया,एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उन्होंने बताया कि पंक्ति में खड़े हुए अंतिम व्यक्ति तक मदद कैसे पहुंचे ,इसके लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया।

संजय माहेश्वरी जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। 3 साल की उम्र में इनके पिताजी की मृत्यु हो गई थी। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। उपाध्याय जनसंघ के महामंत्री बने। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उपाध्याय के लिए कहा, यदि मुझे 2 दिन दयाल मिल जाए तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ। 1967 में कालीकट अधिवेशन में उपाध्याय भारतीय जन संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए ,वह मात्र 43 दिन अध्यक्ष रहे। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई। हाल ही में केंद्र सरकार ने मुगल सराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय कर दिया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ संख्या-188,89,211 के कार्यक्रम में प्रमुख जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में संजय माहेश्वरी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने बूथ नंबर 302,372, 373 374, 376 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पुष्प अर्पित करके मनाई।

See also  1 या 2 नहीं... कुल 9 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इमरान खान, HC ने इसके खिलाफ दायर याचिका की खारिज
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...