नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं उनका निस्तारण किया जा रहा था। इस मौके पर विकासखंड लखावटी के अंतर्गत गांव सराय छबीला निवासी नेहा रानी पुत्री सतीश चंद्र द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पढ़ाई के लिए फीस जमा नही किये जाने की समस्या से अवगत कराये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कु0 नेहा रानी द्वारा वर्ष 2020 की इंटरमीडिएट परीक्षा में विशेष स्थान हासिल करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया गया।
जिलाधिकारी ने होनहार छात्रा की पढ़ाई के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या को नियमुनासर फीस माफी की कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया।