नीरज शर्मा की रिपोर्ट
किसानों की भी सुनी समस्याएं, गन्ने की पत्ती न जलाने के लिए किया जागरूक
डीसीओ के अनुसार गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण अब लगातार रहेगा जारी
बुलंदशहर। जिला गन्ना अधिकारी ने बुधवार जनपद में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों के निरीक्षण की शुरूआत कर दी है। उन्होंने पहले दिन गिनौरा शेख स्थित गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों की भी समस्याएं सुनी। उन्होंने किसानों से गन्ने की पत्ती न जलाने के लिए जागरूक करते हुए इससे होने वाली हानि से भी अवगत करवाया।
जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि जनपद के १.१८ लाख से अधिक किसानों का गन्ना जनपद सहित गैर जनपद की आठ चीनी मिल खरीद कर रही हैं। इन मिलों के जनपद में गन्ना खरीद के लिए २४५ गन्ना क्रय केंद्र संचालित हैं। पिछले कुछ दिनों से गन्ना क्रय केंद्रों की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों के मद्देनजर मैंने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ किसानों की समस्याएं सुनने और उन्हें गन्ने की पत्ती न जलाने के लिए जागरूक करने की शुरूआत की है। बुधवार को मैंने गांव गिनौरा शेख स्थित गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर कुछ खामियां मिली और इस पर गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी हिदायत देते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर किसानों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें बताया कि गन्ने की पत्ती न जलाएं। ऐसा करने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। मैंने किसानों को गन्ने की पत्ती जलाने की बजाए और डी-कंपोजर और मल्चर से खेत में ही नष्ट कर खाद बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। डीके सैनी ने बताया कि अब मेरी तरफ से जनपद में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी क्रय केंंद्र की शिकायत मिली और वह निरीक्षण में सही पाई गई तो संबंधित गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रर्वा की जाएगी।