नीरज शर्मा की रिपोर्ट
![](https://todaynewsindia.com/wp-content/uploads/2024/02/Red-Wine-and-Yellow-Modern-Business-Ads-LinkedIn-Banner.png)
बुलन्दशहर : कलेक्ट्रेट के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के पुनरीक्षण कार्य की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम शीघ्र प्राप्त होने वाला है जिसकी तैयारियों हेतु बीएलओ एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये। साथ ही पर्याप्त संख्या में रिजर्व में भी बीएलओ एवं सुपरवाइजर रखे जायें ताकि किसी बीएलओ एवं सुपरवाइजर के बीमार होने/आकस्मिकता की स्थिति होने पर समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने हेतु तत्काल उन्हें रिजर्व से पुनरीक्षण कार्य में लगाया जा सके। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्यो में किसी भी प्रकार से ऐसे बीएलओ एवं सुपरवाइजर को नियुक्त नहीं किया जाये जो पूर्व में विवादित रहे हों। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम प्राप्त होने पर शीघ्रता से पुनरीक्षण कार्यो को पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण समय से दिलाया जाये। सााथ ही पुनरीक्षण कार्य हेतु स्टेशनरी/प्रपत्रों की उपलब्धता पूर्व से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में मतदान केन्द्र/स्थलों के संभाजन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रवीन्द्र कुमार सहित समस्त उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ, तहसीलदार, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।