दादरी। नॉएडा से सटे दादरी के एक मोहल्ले में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला एक ने युवक पर शादी का दबाव डाला तो वह उसे छोड़कर भाग गया। महिला ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है।
दादरी थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि बिहार पटना निवासी 30 वर्षीय महिला का दो तीन साल पूर्व ही तलाक हो गया था। महिला अपने दो तीन साल के बेटे और पिता के साथ किराए पर रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात बिहार के जहानाबाद निवासी एक युवक से हो गई। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया है। वह उसी के साथ रह रहा था। महिला गर्भवती भी हो गई मगर युवक ने गर्भपात करा दिया। तीन महीने पहले महिला ने जब शादी के लिए अधिक दबाव बनाया तो युवक उसे छोड़कर भाग गया। वह युवक को तलाश करती हुई बिहार पहुंची तो पता चला कि युवक की किसी अन्य लड़की से शादी तय हो गई है। युवक को पुलिस के पहुंचने की पहले ही सूचना मिल गई और वह भाग गया।