नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवेक विहार इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पुलिस में दुष्कर्म के मामले में शिकायती पत्र दिया है। जानकारी के मुताबिक किशोरी के पिता सेना में अधिकारी हैं । फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है और कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है और हर संभव मदद की जाएगी। घटना के आरोपितों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, वहीं कस्तूरबा नगर में शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कस्तूरबा नगर इलाके में रहने वाली महिला से शराब बेचने वाले लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिलाको गंजा कर दिया और मुंह पर कालिख पोतकर गलियों में घुमाया गया। यह मामला संज्ञान में आने पर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। इस घटना से जुड़े सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि पुलिस से पीड़ित महिला और उसके परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की है।