नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। नगर के लायंस क्लब बुलंदशहर एलीट द्वारा एक निजी होटल में शनिवार रात दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दिवाली का आनंद उठाया गया। वहीं, डांडिया और बच्चों के खेल आदि का भी आयोजन हुआ।
क्लब के सचिव हेमंत वर्मा ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस बार भी दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। जो सभी ने मिलजुलकर एक-दूसरे को बधाई दे धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान बाहरी कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों पर नृत्य आदि भी किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। क्लब के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि दिवाली महोत्सव में महिला और बच्चों ने प्रतिभाग कर उत्सव का आंनद उठाया। इस दौरान नृत्य आदि के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव में क्लब संयोजक विकास गोयल, शालिनी गोयल, डॉ. आनंद सिंह, अमित वर्मा, सौरभ अग्रवाल, गौरव सूरी, विजय सिंह और शोथित माहेश्वरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।