दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले में दो लड़कियों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी के साथ घर में भागी लड़की और उसकी सहेली से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म की शिकार लड़की पुलिस से शिकायत करने के बजाय प्रेमी के साथ दिल्ली भाग आई वहीं, सहेली भी चुपचाप घर चली गई। वहीं, पुलिस ने प्रेमी जोड़े का दिल्ली में पता लगा लिया है। यह है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, यहां पर एक कॉलोनी निवासी लड़की तीन दिन पहले पड़ोसी में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। घरवालों ने जब तलाश शुरू की तो लड़की ने अपनी सहेली को फोन कर मदद मांगी। इस पर सहेली ने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में प्रेमी-प्रेमिका को रुकवाने की व्यवस्था की थी। प्रेमी प्रेमिका वहां पर पहुंचे तो पहले से छह लड़के मौजूद थे। पीड़िता के मुताबिक, प्रेमी समेत सातों युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सहेली चुपचाप अपने घर चली गई, जबकि प्रेमी-प्रेमिका के साथ छिपने के लिए दिल्ली चली गई। मां-बाप की शिकायत पर पुलिस जांच की कड़ी में लड़की की सहेली के घर पहुुंची। पूछताछ में सहेली ने सामूहिक दुष्कर्म की सारी बात बता दी। इसके बाद सारा माजरा पुलिस की समझ में आया।
![](https://todaynewsindia.com/wp-content/uploads/2024/02/Red-Wine-and-Yellow-Modern-Business-Ads-LinkedIn-Banner.png)