मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की लोगों से पूछताछ जारी है। बता दें कि अब निर्देशक महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस थाने बुलाया गया है। मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट को थाने में आज दोपहर 12 बजे में उपस्थित होने के लिए बोला था।
सांताक्रूज के पुलिस स्टेशन में उनकी स्टेटमेंट को लगभग दो घंटों तक रिकॉर्ड किया गया। यहां उनके साथ मामले के जांच अधिकारी और अन्य टीम मौजूद रहे।