नोएडा। सेक्टर 92 रेड लाइट के पास वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस को दी शिकायत में मुरादाबार के भवन चाऊ की बस्ती निवासी ज्ञानेंद्र ने बताया कि उनका भाई दीपेंद्र सिंह सेक्टर 136 स्थित कंपनी में काम करता था। वह गाजियाबाद की आदित्य वर्ड सिटी सोसाइटी में रहता था। वह आठ नवंबर को स्कूटी से ड्यूटी जा रहा था। जब वह सेक्टर 92 रेड लाइट के पास पहुंचे तो किसी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ज्ञानेंद की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।