नोएडा। सेक्टर-100 स्थित मकान में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। हादसे के समय मकान में कोई नहीं था। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सेक्टर-100 के सी ब्लॉक स्थित मकान में रात करीब दस बजे अचानक आग लग गई। जब लपटें मकान से बाहर आईं तो लोगों को घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मकान के प्रथम तल पर आग लगी थी। दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के समय मकान का ताला बंद था। वहां पर कोई नहीं था। घर में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।