नोएडा। सेक्टर-19 में दीपावली को पटाखे चलाने के दौरान महिला गंभीर रुप से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सेक्टर-19 निवासी 37 वर्षीय प्रियंका अपनी मां के साथ रहती थी। दीपावली की रात को वह अपने घर पर पटाखे चला रही थी। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने आनन-फानन में आग को बुझाया मगर तब तक प्रियंका गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन पहले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-20 के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला मानसिक तौर पर कुछ कमजोर थी।